Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, भाई अस्पताल में उपचाराधीन

August 12, 2024

हरियाणा में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, भाई अस्पताल में उपचाराधीन

पानीपत में अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार युवक की मौत हो गई वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। देर रात दोनो युवक बाइक पर सवार हो अपने घर जा रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

 

टक्कर लगते ही बाइक पर सवार युवक का सिर फुटपाथ पर लगा और वह घायल हो गया। वहीं उसका भाई टक्कर लगते ही सड़क पर गिर पड़ा। जिससे उसे गंभीर चोटें आ गई। दोनो एक दूसरे को संभालते हुए घर आए और घर आकर सो गए।

 

जिसके बाद सुबह युवकों के चाचा ने कमरे में जाकर देखा तो दोनो घायल अवस्था में मिले। जिसके बाद दोनो को अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सक ने जांच उपरांत एक को मृत घोषित कर दिया वहीं दूसरा युवक उपचार अधीन है।

 

मृतक की पहचान घोसली निवासी 22 वर्षीय कैफ के रूप में हुई है। उसका छोटा भाई 17 वर्षीय जैत बाइक पर बिठा कर हादसे के बाद उसे घर ले आया और आकर दोनो चुप ही रहे। कैफ और जैत जीटी रोड पर महाराजा होटल के पास पान का खोखा खुले हुए थे और उस पर ही काम करते थे। रात को काम से दोनो घर आ रहे थे इसी बीच हादसे का शिकार हो गए।

 

कुछ दिन पहले जैत के पिता का देहांत हुआ था।मां को परेशानी न हों इस कारण दोनो ने हादसे के बारे में किसी से कुछ नही कहा। सुबह अस्पताल में हालत गंभीर होने के कारण उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें