Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

BCCI ने Bangladesh की मेजबानी से किया इंकार, जानिए कहाँ होगा ये बड़ा टूर्नामेंट

August 15, 2024

BCCI ने Bangladesh की मेजबानी से किया इंकार, जानिए कहाँ होगा ये बड़ा टूर्नामेंट

नई दिल्ली: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल ही में एक बात का खुलासा करते हुए बताया है कि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी प्रस्ताव दिया था। लेकिन भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश की मेजबानी करने से इनकार कर दिया है। जैसे कि आप जानतें है, आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन इस साल अक्टबूर में बांग्लादेश में होना था, तो इन दिनों बांग्लादेश के मौजूदा हालातों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

BCCI ने किया इंकार:

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक इंटरव्यू में कहा कि, उन्होंने बीसीसीआई से पूछा था कि क्या वे इस आयोजन की मेजबानी कर सकते हैं, लेकिन मैंने साफ इनकार कर दिया। हम अभी भी मानसून के मौसम में हैं और अगले साल हम एकदिवसीय महिला वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहे हैं। बांग्लादेश में विवादास्पद आरक्षण प्रणाली को समाप्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शन धीरे-धीरे बढ़ता चला गया और हालात बेकाबू हो गए। हालांकि मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन के बाद बांग्लादेश में हालात कुछ सामान्य हुए हैं।

यहां होगा वूमेन्स टी20 वर्ल्ड कप का मैच:

आईसीसी के पास अब श्रीलंका ही एक विकल्प हो सकता है। आपको बता दें कि, श्रीलंका ने 2012 का पुरुष टी20 वर्ल्ड कप सितंबर और अक्टूबर के बीच वहां आयोजित किया था। एसईएनए देश क्या (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) अपनी महिला टीमों को ऐसे देश में भेजते हैं जहां सुरक्षा स्थिति कमजोर रह सकती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें