Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Amritsar Airport को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी: आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

August 18, 2024

Amritsar Airport को मिली थी बम से उड़ाने की धमकी: आरोपी गिरफ्तार, 2 की तलाश जारी

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार को बम की धमकी मिली। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।अमृतसर पुलिस की टीम ने फिरोजपुर से गुरदेव सिंह नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके बताए दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह धमकी अमृतसर एयरपोर्ट को ईमेल के जरिए दी गई थी। ईमेल अमृतसर एयरपोर्ट अथॉरिटी को भेजा गया था। ईमेल में आरोपी ने एयरपोर्ट में कई जगहों पर कुल 6 बम लगाने का दावा किया था। आरोपियों ने कहा कि उन्हें 1 करोड़ रुपये दिए जाएं, नहीं तो वे एयरपोर्ट को बम से उड़ा देंगे।

ईमेल में दी गई जानकारी अमृतसर पुलिस के साथ साझा की गई। इसके बाद अमृतसर पुलिस का साइबर विभाग सक्रिय हो गया। अमृतसर पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने ईमेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है। आईपी एड्रेस से आरोपी के बारे में जानकारी मिली। आरोपी की पहचान फिरोजपुर निवासी गुरदेव सिंह के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को दो अन्य आरोपियों के बारे में बताया है। पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि गुरदेव को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी गुरदेव को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें