Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हाथ–पैर बांध कर किया वार, सिर पर चोट के निशान, नहीं हुई पहचान

August 22, 2024

रोहतक में सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, हाथ–पैर बांध कर किया वार, सिर पर चोट के निशान, नहीं हुई पहचान

हरियाणा के रोहतक में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव खून से लथपथ रास्ते में पड़ा मिला। मृतक के हाथ–पैरों को कपड़े से बांध रखा है। वहीं सिर पर चोट के गहरे निशान है। जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

 

घटनास्थल पर पहुंच कर सांपला पुलिस टीम और FSL टीम जांच में जुट गई। प्राथमिक जांच उपरांत पुलिस ने बताया की शव के सिर और शरीर के अन्य अंगों पर गहरे चोट के निशान है। शव के हाथ–पैर बंधे हुए है। पुलिस इसे हत्या का मामला मान कर ही जांच–पड़ताल कर रही है।

 

मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शवगृह में रखवाया है। सांपला थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को मर्डर की दृष्टि से देख रही है। और इसी लिहाज से मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि फिलहाल पुलिस टीम मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें