Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपये ने शुरुआती कारोबार में US Dollar के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार 

August 22, 2024

Rupee vs Dollar: रुपये ने शुरुआती कारोबार में US Dollar के मुकाबले सीमित दायरे में किया कारोबार 
मुंबई: रुपये ने बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.93 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो उसके पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया बुधवार को 13 पैसे की गिरावट के साथ 83.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.21 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 76.06 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 799.74 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें