Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Tim Southee ने की Jasprit Bumrah की तारीफ, कहा- वह इस समय तीनों फॉर्मेट के है ‘किंग’, मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा है जो उनसे बेहतर है

August 23, 2024

Tim Southee ने की Jasprit Bumrah की तारीफ, कहा- वह इस समय तीनों फॉर्मेट के है ‘किंग’, मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा है जो उनसे बेहतर है

मुंबई: न्यूजीलैंड के पुरुष टेस्ट कप्तान टिम साउदी ने कहा है कि भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तीनों फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है। पीठ की चोट से वापसी के बाद उन्होंने और बेहतर प्रदर्शन किया है। चोट के कारण भारतीय तेज गेंदबाजी के लीडर करीब 11 महीने तक खेल से दूर थे। साउदी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग के बाद दूसरे ऐसे क्रिकेट स्टार हैं, जिन्होंने बुमराह को दुनिया का शानदार ऑल-फॉर्मेट गेंदबाज बताया है।

पिछले साल के वनडे विश्व कप में पूरी तरह फिट होकर लौटे बुमराह ने 20 विकेट लिए थे, और इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों में 19 विकेट झटके थे। इसके बाद जून में टी20 विश्व कप में उन्होंने 4.17 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे और टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई।

मुंबई में क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स शो के दौरान साउदी ने कहा, “वह स्पष्ट रूप से अविश्वसनीय रहे हैं, सबसे पहले तो वह अपनी चोट से उबरकर वापस आए। दिलचस्प बात यह है कि वह पहले से भी बेहतर हो गए हैं। कई प्रारूपों में खेलना मुश्किल होता है और ऐसा लगता है कि वह इसे आसानी से करने में सक्षम हैं।”

“वह शायद अन्य के मुकाबले थोड़े अधिक अनुभवी है। वो अपने खेल को बेहतर समझते हैं। चोट के कारण जब वो खेल से दूर थे, तब उन्होंने कड़ी मेहनत की और फ्रेश माइंड के साथ वापसी की। मुझे लगता है कि हमने तीनों प्रारूपों में जसप्रीत बुमराह का शानदार प्रदर्शन देखा है। वह इस समय तीनों प्रारूपों में शानदार है। मुझे नहीं लगता कि कोई ऐसा है जो उनसे बेहतर है, वह तीनों प्रारूपों में जबरदस्त है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें