Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में अज्ञात ने की घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, खिड़की के शीशे टूटे, परिवार और मोहल्ले के लोगों में डर

August 23, 2024

करनाल में अज्ञात ने की घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, खिड़की के शीशे टूटे, परिवार और मोहल्ले के लोगों में डर

हरियाणा के करनाल में देर रात एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक गोलियों की आवाज से पूरा परिवार सहम गया। अचानक गोलियां चलने से कोई भी कुछ समझ नही पा रहा था। खिड़कियों के शीशे आदि भी टूट गए।

 

विकास कालोनी निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि रात करीब 11:45 बजे गोलियां चलानी शुरू हुई थी। सुरेश ने बताया की उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, नाही किसी से उसका कोई झगड़ा हुआ है। सुरेश ने बताया कि यह बात उसकी समझ में नही आ रही कि उसके घर को किसने और क्यों निशाना बनाया है।

 

सेक्टर 32,33 थाना पुलिस ने सुरेश की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुरेश ने बताया की फायरिंग के बाद जब वह बाहर गया तो उसने देखा कि 2 नकाबपोश बाइक पर सवार हो घटनास्थल से भाग रहे है।

सुरेश का परिवार और मोहल्ला इस घटना से सदमे में है। लोगों ने सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। इस फायरिंग की घटना से पीड़ित परिवार और इलाके के लोग सदमे में है, साथ ही सुरक्षा को लेकर चिंतित है।पुलिस टीम इलाके के सीसीटीवी चेक कर रही है, ताकि कोई साक्ष्य मिल सके। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें