Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

तीन युवकों ने तमंचे के बल पर सेवानिवृत्त शिक्षक से कुकर्म किया, वीडियो वायरल

August 23, 2024

तीन युवकों ने तमंचे के बल पर सेवानिवृत्त शिक्षक से कुकर्म किया, वीडियो वायरल
मथुरा। जिले के जमुना पार थाना क्षेत्र के एक गांव में सेवानिवृत्त बुजुर्ग शिक्षक से तीन युवकों ने कथित तौर पर तमंचे के बल पर कुकर्म किया और इस कुकृत्य का वीडियो बनाकर उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़ित से 50 हजार रुपये भी वसूल किये। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जमुनापार थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) छोटे लाल ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव के निवासी 70 वर्षीय अवकाश प्राप्त अध्यापक ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ तमंचे का डर दिखाकर उनके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने की शिकायत दर्ज कराई है। शिकातय के मुताबिक आरोपियों ने इस कुकृत्य का वीडियो बनाकर इसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित से 50 हजार रुपये की रकम वसूली तथा पैसे लेने के बावजूद बाद में वीडियो को सार्वजनिक कर दिया।

एसएचओ ने बताया कि पीड़ित ने बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और उनके आदेश पर यह मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दूसरी ओर, पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर शुरुआती शिकायत की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यह 10 जून की धटना है। पीड़ित ने कहा कि जब वह किसी काम से जा रहे थे तभी गांव के बाहर तीन युवकों युगल, सोनू व बाबूलाल ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने का भय दिखाकर उनके साथ कुकर्म किया और इस घटना का वीडियो भी बना लिया।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इसके बाद 26 जून को एक बार फिर उन लोगों ने उनके साथ कुकर्म किया और 50 हजार रुपये देने की मांग करने के साथ धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो वीडियो सार्वजनिक कर दिया जाएगा। बुजुर्ग ने कहा, ‘‘तब मैंने बदनामी से बचने के लिए उन्हें दो जुलाई को 50 हजार रुपये दिये, लेकिन आरोपियों ने वह वीडियो सार्वजनिक कर दिया, यहां तक कि जयपुर में रह रहे मेरे बेटे के मोबाइल पर भी भेज दिया।’’ इसके बाद ही बृहस्पतिवार को वे पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिले और उनके ही आदेश पर देर रात मुकदमा दर्ज किया गया। तीनों आरोपी फरार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें