Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंका भारत, चीन एवं रूस सहित 35 देशों के पर्यटकों को वीजा मुक्त प्रवेश करेगा शुरू

August 24, 2024

श्रीलंका भारत, चीन एवं रूस सहित 35 देशों के पर्यटकों को वीजा मुक्त प्रवेश करेगा शुरू

कोलंबो: श्रीलंका भारत, चीन एवं रूस सहित 35 देशों के पर्यटकों के लिए 1 अक्तूबर 2024 से वीजा मुक्त प्रवेश शुरू करेगा। श्रीलंका के समाचार पत्र डेली मिरर ने पर्यटन मंत्री हरिन फर्नांडो के हवाले से यह जानकारी दी है। सूची में कजाकिस्तान, बेलारूस, नेपाल, अधिकांश यूरोपीय संघ के देश, अमरीका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ईरान, यूएई और इसराइल सहित कई मध्य पूर्वी देश, कई दक्षिण पूर्व एशियाई देश, जापान, दक्षिण कोरिया और अन्य राष्ट्र शामिल हैं।

फर्नांडो ने अक्तूबर 2023 में कहा कि श्रीलंका चीन, रूस, भारत, थाईलैंड और इंडोनेशिया के पर्यटकों के लिए वीजा शुल्क खत्म करने का इरादा रखता है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य इन देशों से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना और आने वाले वर्षों में श्रीलंका में सालाना 50 लाख पर्यटकों के लक्ष्य को प्राप्त करना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें