Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में बदल सकती है चुनावों की तारीख; BJP ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

August 24, 2024

हरियाणा में बदल सकती है चुनावों की तारीख; BJP ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

हरियाणा में विधानसभा चुनाव (Haryana Elections 2024) के लिए बिगुल बज चुका है और पार्टियां टिकट आवंटन को लेकर मंथन कर रही हैं। ऐसे में हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। भाजपा अध्यक्ष मोहन लाल बडोली (Mohan Lal Badoli) ने चुनाव को पत्र लिखकर वोटिंग की तारीख बदलने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया में गुहार लगाई है और इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर बडोली ने चुनाव की तारीख आगे करने की गुजारिश की है। उन्होंने कहा कि 1 तारीख को मतदान का दिन निर्धारित किया गया है, लेकिन लगातार छुट्टियां होने से वोटिंग फीसद में कमी देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा कि 28 तारीख को शनिवार और 29 तारीख को रविवार है और 1 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती की छुट्टी है तो 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती का अवकाश है। ऐसे में 6 दिन का लंबा वीकेंड होने के कारण लोग छुट्टियों पर जा सकते हैं। न्यूज18 से बातचीत में मोहनलाल बडोली ने कहा कि चुनाव आयोग से मांग की है कि चुनाव की तारीख को बदला जाए। बिश्नोई समाज का धार्मिक अनुष्ठान भी है और इसका इफेक्ट वोटिंग पर पड़ेगा।

गौरतलब है कि भाजपा को कहीं ना कहीं आशंका है कि कम वोटिंग की वजह से उन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है। उधर, दिल्ली में शुक्रवार रात को हरियाणा बीजेपी की अहम बैठक हुई है। गुरुग्राम से मीटिंग खत्म कर वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में आपस मे मंत्रणा की है। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान मौजूद रहे और धर्मेंद्र प्रधान के निवास स्थान पर मीटिंग हुई है।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए कौन उम्मीदवार होंगे, उनके नाम पर चिंतन-मंथन हुआ और चिन्हित नामों को जल्द ही आला कमान के पास भेजा जाएगा. 25 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र चुनाव समिति की बैठक के बाद नाम फाइनल होंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें