Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिजी के प्रधानमंत्री के साथ सीएमजी का साक्षात्कार

August 24, 2024

फिजी के प्रधानमंत्री के साथ सीएमजी का साक्षात्कार

चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने हाल ही में चीन की राजधानी पेइचिंग में चीन की राजकीय यात्रा पर आए फिजी के प्रधानमंत्री स्टीफन राबुका का साक्षात्कार किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री राबुका ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मिलने से पहले मैंने चीन के युन्नान प्रांत की मालीपो काउंटी, फूच्येन प्रांत के निंगत शहर और चच्यांग प्रांत के यीवू शहर का दौरा किया।

मालीपो काउंटी में मैंने गरीबी उन्मूलन की उपलब्धियां देखीं। स्थानीय लोगों ने गरीबी से पूरी तरह मुक्ति पा ली है। उन्होंने यह भी कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लिथियम बैटरी बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी कंटेम्पररी एम्परेक्स टेक्नोलॉजी कंपनी निंगत शहर में स्थित है। चीन नई ऊर्जा के क्षेत्र में दुनिया के अधिकांश देशों से आगे है।

वहीं, यीवू शहर में लाइव ई-कॉमर्स प्रसारण देखकर मैं आश्चर्यचकित रह गया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि सेल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण दुनिया के विकास और ई-कॉमर्स को बढ़ावा दे सकते हैं। प्रधानमंत्री राबुका ने आगे कहा कि फिजी और चीन एक ही क्षेत्र से आते हैं। हमारे बीच स्वाभाविक संबंध है। हम एक दूसरे का सम्मान करते हैं, सहयोग बढ़ाते हैं और साझा विकास चाहते हैं।

अगर किसी देश में राष्ट्रीय इच्छाशक्ति है, तो वह अपने लक्ष्यों को अपनी गति से प्राप्त कर सकता है। मतभेदों के समाधान पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री राबुका ने कहा कि हमें मतभेदों को समझते हुए उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से हल करना चाहिए। फिजी ने संबंधित देशों के साथ ब्लू पैसिफिक 2050 रणनीति तैयार की है।

यह संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक विकास लक्ष्यों और वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप है। हम इन लक्ष्यों को शांतिपूर्ण तरीके से प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। मैं चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत मानव जाति के लिए साझा भविष्य वाले समुदाय के विचार से पूरी तरह सहमत हूं। दुनिया की विकास दिशा फिजी की विकास दिशा भी होनी चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें