Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Video: मोहम्मद रिज़वान की हरकत पर भड़के शाकिब, गुस्सा में आकर रिज़वान की तरफ फेंकी गेंद

August 25, 2024

Video: मोहम्मद रिज़वान की हरकत पर भड़के शाकिब, गुस्सा में आकर रिज़वान की तरफ फेंकी गेंद

Shakib Al Hassan throws ball at Mohammad Rizwan: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच रावलपिंडी में दो टेस्ट की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा। इस मैच में पाकिस्तान को हार का मुंह देखना पड़ा। इस मुकाबले में बांग्लादेश ने अच्छी गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी की। इस टेस्ट के दौरान शाकिब अल हसन पाकिस्तानी बैटर मोहम्मद रिजवान की एक हरकत पर भड़क गए और गुस्से में उनकी तरफ गेंद फेंक दी। इसका वीडियो वायरल हो रहा।

https://x.com/jackyu_17/status/1827600154645442919?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1827600154645442919%7Ctwgr%5Ebf676c0ac655355c7f5a7dba4c9065d7c879bb39%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.haribhoomi.com%2Fsports%2Fcricket%2Fnews%2Fshakib-al-hassan-furiously-throws-ball-at-mohammad-rizwan-pakistan-vs-bangladesh-rawalpindi-test-43214

ये वाकया पाकिस्तान की दूसरी पारी के 33वें ओवर में हुआ। ये ओवर शाकिब अल हसन फेंक रहे थे और स्ट्राइक पर मोहम्मद रिजवान थे। शाकिब जब इस ओवर की दूसरी गेंद फेंकने के लिए रनअप पर आए, तो रिजवान खेलने के लिए तैयार नहीं थे। शाकिब को इसका अंदाजा नहीं था और वो गेंद को रिलीज करने की कगार पर थे। तभी रिजवान स्टम्प्स से हट गए और गुस्से में शाकिब ने गेंद विकेटकीपर लिटन दास की तरफ फेंक दी।

शाकिब की ये हरकत ऑन फील्ड अंपायर रिचर्ड कैटेलब्रो को पंसद नहीं आई और उन्होंने गेंदबाज से पूछ लिया कि ऐसा क्यों किया। इसके बाद शाकिब ने अपनी इस हरकत के लिए अंपायर से माफी मांगी।

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब शाकिब ने मैदान पर अपना आपा खोया है। इससे पहले, वो कई मर्तबा ऐसा कर चुके हैं। 2021 में ढाका प्रीमियर डिवीजन टी20 क्रिकेट लीग के दौरान मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब और अबाहानी लिमिटेड के बीच मैच हुआ था।

शाकिब ने मुशफिकुर रहीम के खिलाफ़ एलबीडब्ल्यू की अपील की और जब अपील नहीं मानी गई, तो उन्होंने स्टंप पर लात मारी और फिर अंपायर से बहस की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें