Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में पति–पत्नी ने फांसी का फंदा लगा कर की आत्महत्या, घर में मिला पत्नी का शव थोड़ी ही दूरी पर पेड़ से लटका मिला पति का शव

August 26, 2024

करनाल में पति–पत्नी ने फांसी का फंदा लगा कर की आत्महत्या, घर में मिला पत्नी का शव थोड़ी ही दूरी पर पेड़ से लटका मिला पति का शव

हरियाणा के करनाल में दंपत्ति के आत्महत्या करने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। पति–पत्नी ने रविवार के देर रात आत्महत्या कर ली।ये घटना करनाल के गांव कोहड़ स्थित अलीपुर रोड की है।सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

 

पत्नी ने घर में ही फांसी का फंदा लगा कर जान दे दी वहीं पति ने घर से थोड़ी ही दूरी पर खेत में स्थित अमरूद के पेड़ से लटक पर प्राण त्याग दिए। इलाके में इस खबर से सनसनी फैल गई है।हालांकि पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए दोनो के शवों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में रखवाया है। परिजनों से हुई पूछताछ में सामने आया है कि दोनो ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था।

 

मृतकों की पहचान मूल रूप से मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित गांव कचनार निवासी अजय और उसकी पत्नी राधा के रूप में हुई है। राधा और अशोक अलीपुर रोड स्थित किसी फैक्ट्री में काम करते थे। उसी फैक्ट्री में बबलू उर्फ मास्टर नामक व्यक्ति भी काम करता था।

 

अजय को शक था कि राधा और बबलू के बीच अवैध संबंध है। इसी बीच मकान मालिक सुरेंद्र भी अजय को भड़कता रहता था। बीती रात राधा और अजय के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया की राधा ने घर में ही फांसी का फंदा लगा आत्महत्या कर ली।

 

अजय को इस बात का पता तब लगा जब उसने मकान मालिक सुरेंद्र के साथ मिलकर घर का दरवाजा तोड़ा। अंदर राधा का शव फंदे पर लटका हुआ मिला था। घर के बहार मोहल्ले के सभी लोग एकत्र हो गए थे। इसी बीच बबलू भी राधा के घर पहुंच गया।

 

राधा का शव देख बबलू अजय को धमकाने लगा कि वह उसे पत्नी की हत्या के केस में फंसा देगा। मृतक अजय की मां शकुंतला ने बताया की पत्नी के सुसाइड करने के बाद अजय घर से बहार चला गया। जैसे ही वह अजय के पीछे जाने को निकली तो बबलू ने उसे रोक दिया। बबलू अजय को बार–बार अलग–अलग केस में फंसाने की धमकी  देता रहता था।

 

इसके अलावा परिजनों ने इसे आत्महत्या की जगह हत्या कहा है। परिजनों ने मृतक पति के साथ काम करने वाले सहकर्मी पर धमकी देने का आरोप भी लगाया है।शकुंतला का कहना है कि बबलू उर्फ मास्टर की वजह से उसके बेटे और बहू ने आत्महत्या की है। क्युकी वह उन्हें डराता और धमकाता था। इसी की वजह से दोनो में आयदिन झगड़े होते रहते थे। पुलिस ने मृतक की मां का बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले।की जांच–पड़ताल में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें