Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dimpy Dhillon ने शिरोमणि अकाली दल से दिया इस्तीफा, आज समर्थकों के साथ बुलाई बैठक

August 26, 2024

Dimpy Dhillon ने शिरोमणि अकाली दल से दिया इस्तीफा, आज समर्थकों के साथ बुलाई बैठक

चंडीगढ़ : गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और सुखबीर बादल के करीबी हरदीप सिंह उर्फ ​​डिम्पी ढिल्लों ने कल पार्टी छोड़ दी। उम्मीद है कि डिम्पी ढिल्लों सोमवार यानी आज अपनी अगली रणनीति का ऐलान कर सकते हैं। उन्होंने सुबह 11 बजे अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है।

दूसरी ओर डिम्पी के पार्टी छोड़ने से पैदा हुए हालात की कमान शिअद प्रमुख सुखबीर बादल ने संभाल ली है। उन्होंने भी आज अपने आवास पर गिद्दड़बाहा के अकाली नेताओं की बैठक बुलाई है। साथ ही डिम्पी ने कहा कि मनप्रीत बादल की वजह से उनकी कुर्बानी दी गई है। उनके जैसे लोग सिर्फ इस्तेमाल के लिए होते हैं। वहीं चर्चा है कि मनप्रीत बादल पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

मनप्रीत बादल पार्टी में नहीं हुए शामिल

दूसरी ओर शिअद नेताओं ने डिंपी ढिल्लों से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा है। वहीं, अकाली नेता मंतार सिंह बराड़ ने कहा कि गिद्दड़बाहा हलके में उपचुनाव के लिए उनकी भी ड्यूटी लगी हुई है। जैसे ही वह वहां पहुंचे, उन्हें पता चला कि डिंपी ढिल्लों पार्टी छोड़ने जा रहे हैं। डिंपी ने इसका कारण मनप्रीत सिंह बादल को बताया था।

मंतार सिंह बराड़ ने कहा कि जब मनप्रीत सिंह बादल शिअद में शामिल ही नहीं हुए, तो उन्हें पार्टी टिकट कैसे दे सकती है। उन्होंने पार्टी समर्थकों से उनका समर्थन करने की अपील की है। यह भी अनुमान है कि डिंपी ढिल्लों आम आदमी पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें