Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dimpy Dhillon को लेकर Sukhbir Badal का बड़ा बयान, कहा- 10 दिन का दिया समय, फिर होगा बड़ा एक्शन

August 26, 2024

Dimpy Dhillon को लेकर Sukhbir Badal का बड़ा बयान, कहा- 10 दिन का दिया समय, फिर होगा बड़ा एक्शन

चंडीगढ़ : गिद्दड़बाहा विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और सुखबीर बादल के करीबी हरदीप सिंह उर्फ ​​डिम्पी ढिल्लों ने कल पार्टी छोड़ दी हैं, जिसके बाद आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का आज बड़ा बयान सामने आया हैं। सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि एक बार फिर हरदीप सिंह उर्फ ​​डिम्पी ढिल्लों से पार्टी छोड़ने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का सम्मानपूर्वक अनुरोध किया। गिद्दड़बाहा से बड़ी संख्या में लोगों की भावनाओं और राय को सुनने के बाद उन्हें संबोधित करते हुए सुखबीर बादल ने स्पष्ट किया कि मनप्रीत सिंह बादल के शिरोमणि अकाली दल में शामिल होने और गिद्दड़बाहा से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की सभी अफवाहें मनगढ़ंत और निराधार हैं।

सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनके लिए पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता, निष्ठा और समर्पण सिर्फ परिवार से पहले नहीं बल्कि उससे कहीं ऊपर है। पार्टी अध्यक्ष ने फिर स्पष्ट किया कि इसमें कभी कोई संदेह नहीं है कि डिम्पी ढिल्लों ही पार्टी के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि अगर तमाम तथ्यों के बावजूद डिम्पी ढिल्लों ने अपने निजी स्वार्थ या मजबूरी के चलते पार्टी वर्करों और संगत को पीठ दिखाने का मन बना लिया है तो गिद्दड़बाहा सीट के बारे में अगला फैसला वह लेंगे। उनके जवाब के 10 दिन के भीतर वे इंतजार करने के बाद ही ऐसा करेंगे और वह भी घटकों के समर्थन और उनकी राय के साथ ही काेई निर्णय लेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें