Jay Shah New ICC Chairman: बीसीसीआई सचिव जय शाह आईसीसी के नए चेयरमैन बन गए हैं। जय शाह 36 साल अब तक आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन हैं। महज 35 साल की उम्र में उन्हें यह पद मिला है। शाह, ग्रेग बार्कले की जगह संभालेंगे। आईसीसी चेयरमैन पद के लिए आवेदन करने वाले इकलौत उम्मीदवार हैं। इससे चुनाव की नौबत ही नहीं आई और जय शाह को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। आज 27 अगस्त को आवेदन की आखिरी तारीख थी।
आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले हैं, जिनका कार्यकाल 30 नवंबर 2024 को खत्म हो रहा है। वह लगातार दो बार चेयरमैन रह चुके हैं। वह तीसरे टर्म के लिए मना कर चुके थे। इसके बाद जय शाह की उम्मीदवारी को बल मिला।
जय शाह से पहले इन भारतीयों को मिला यह पद
जय शाह से पहले 4 भारतीय शख्स आईसीसी में चेयरमैन का पद संभाल चुके हैं। इनमें जगमोहन डालमिया (1997-2000), शरद पवार (2010-12), एन श्रीनिवासन (2014-15), शशांक मनोहर (2015-2020) रहे हैं।
BCCI का अगला सचिव कौन?
जय शाह के आईसीसी में चले जाने से सवाल खड़ा हो गया कि बीसीसीआई का अगला सचिव किसे बनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए सबसे प्रबल उम्मीदवार रोहन जेटली हैं। रोहन जेटली दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोशिएशन (DDCA) से आते हैं। वह दो बार इस संस्था के अध्यक्ष रह चुके हैं। रोहन जेटली बीजेपी के स्वर्गीय नेता अरुण जेटली के बेटे हैं। हालांकि कुछ दूसरे नाम भी जिन्हें यह जिम्मेदारी मिल सकती है। इनमें महाराष्ट्र बीजेपी नेता के आशीष शेलार और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का नाम भी शामिल हैं।