Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

पैट्रोल डालने से मना किया तो आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू से किया हमला

August 28, 2024

पैट्रोल डालने से मना किया तो आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू से किया हमला

यमुनानगर: शहर के बाड़ी माजरा स्थित मां सरस्वती पेट्रोल पंप पर रात को सेल्समेन ने बाइक में पेट्रोल डालने से मना किया तो आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू से हमला कर लिया। जिससे दो सेल्समेन घायल हो गए। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार गांव मेहर माजरा निवासी योग्रिं ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाड़ी माजरा स्थित मां सरस्वती पेट्रोल पंप पर सेल्समेन का काम करता है। सोमवार रात को वह उत्तर प्रदेश के गांव रामपुर बडकलां निवासी अभिषेक के साथ ड्यूटी पर था।

रात को 2 बजे एक बाइक पर सवार होकर दो युवक पेट्रोल डलवाने के लिए आए। उसने रात को पेट्रोल न डालने की बात कहकर उन्हें मना कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए। इसके बाइ वह अपने आधा दर्जन साथियों के साथ वापस पैट्रोल पंप पर आए। आरोपियों ने आते ही कैबिन का शीशा तोडने का प्रयास किया। जब उसने बाहर आकर आरोपियों को समाने का प्रयास किया तो उन्होंने चाकू निकाल कर उन दोनों पर हमला कर दिया। जिससे वह दोनों घायल हो गए। मारपीट की आवाज सुनकर अन्य लोगों को आता देखकर आरोपी वहां से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप मालिक व पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने उन दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें