अंक 1
आप अभी अपने स्वास्थ्य, घर की मरम्मत या कर्ज को लेकर चिंतित हो सकते हैं। घर पर रहने और वित्त को सुलझाने के लिए समय निकालें। रिश्तेदार शायद आपके माता पिता आपके काम में आपकी मदद करेंगे।
शुभ अंक- 52
शुभ रंग- सिल्वर
अगर आप पानी, मिट्टी या कृषि से जुड़े कार्यों से जुड़े हुए हैं तो यह समय आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है क्योंकि आप लम्बे समय से अटके कार्यों को आज पूरा करने में सफल होंगे।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- ग्रे
अंक 3
आपकी कंपनी को आपके नए विचारों से लाभ होगा। जुए, सट्टेबाज़ी जैसी बुराईओं से दूर रहें। आज आप कई कार्यों में व्यस्त रहेंगे जिनमे से आधिकारिक मामले आपका अधिक समय लेंगे।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- हरा
अंक 4
मौजूदा आर्थिक माहौल और अन्य परिस्थितयों में आपको आत्मविश्वास की ज़रूरत है। एक विशिष्ट और लाभ प्रदान करने वाली योजना आपके प्रदर्शन को बेहतरीन बनाएगी।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- क्रीम
अंक 5
अगर अपने व्यवसाय का विस्तार करना चाहते हैं तो आजकल मार्केटिंग, विज्ञापन या प्रचार इसका अच्छा तरीका है। मनचाहे परिणाम पाने के लिए अपनी प्राथमिकताओं पर विचार करें और एक समय में एक कार्य ही करें।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- पीला
अंक 6
छोटे भाई-बहनों या सह कार्यकर्ता को मदद की आवश्यकता हो सकती है। आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है। आपको ऐसी बातों या पॉइंट्स के बारे में सोचना चाहिए जिससे आपका कार्य या उत्पाद अन्य लोगों से अलग बने।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गोल्डन
अंक 7
आपको घूमने या छोटे भाई बहन और दादा दादी से मिलने का अवसर मिलेगा। बातचीत में कूटनीति महत्वपूर्ण है। लोग आपकी रचनात्मकता की सराहना करेंगे, इसलिए अपने प्रियजनों के साथ कला, संगीत या नृत्य शेयर करें।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- वॉइलेट
अंक 8
आज का यह दिन आपके लिए बेहद भाग्यशाली सिद्ध होने वाला है। परिश्रम के कुछ अतिरिक्त घंटे आपको धन और प्रसिद्धि दिलाएंगे। आपको जो मिल रहा है आप सच में इसके लायक हैं।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- लाल
अंक 9
वाहन की मरम्मत या रिप्लेसमेंट आपके वित्त को प्रभावित कर सकती है। पड़ोसियों के साथ नम्रता से बात करें और आवश्यक काम करना न भूलें।
शुभ अंक- 12
शुभ रंग- लेमन