Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की गिरावट के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर पहुंचा

August 28, 2024

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 2 पैसे की गिरावट के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर पहुंचा

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.95 पर आ गया।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.94 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो उसके पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट दर्शाता है। रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.93 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.72 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.66 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,503.76 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: क्या है राज्यसभा का सियासी गणित, किस पार्टी के पास कितनी सीटें? जानें सबसे अधिक नंबर किसके पास

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें