Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

ICC Test Ranking: कोहली और जायसवाल की टैस्ट रैंकिंग में सुधार, नौंवें स्‍थान पर खिसके बाबर आज़म

August 29, 2024

ICC Test Ranking: कोहली और जायसवाल की टैस्ट रैंकिंग में सुधार, नौंवें स्‍थान पर खिसके बाबर आज़म

दुबई: सीनियर भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली बुधवार को जारी नवीनतम आईसीसी टैस्ट रैंकिंग में 2 स्थान के फायदे से 8वें स्थान पर पहुंच गए जबकि उनके कप्तान रोहित शर्मा एक स्थान के नुक्सान से छठे पायदान पर हैं। रोहित और कोहली के अलावा युवा यशस्वी जासयवाल भी बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल हैं। वह एक स्थान के फायदे से 7वें स्थान पर हैं।

इंगलैंड के अनुभवी बल्लेबाज जो रूट श्रीलंका के खिलाफ मानचैस्टर में अच्छे प्रदर्शन के बाद टैस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर बने हुए हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड में 56 और 32 रन की पारी खेलने वाले इंगलैंड के हैरी ब्रूक तीन स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और रोहित को पीछे छोड़ा। बाबर को 6 स्थान का नुक्सान हुआ है और वह संयुक्त तीसरे से 9वें स्थान पर खिसक गए हैं।

पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान पहले टैस्ट में शतक की बदौलत 7 स्थान के फायदे से संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। बंगलादेश के मुशफिकुर रहीम भी 7 स्थान के फायदे से करियर की सर्वश्रेष्ठ 17वीं रैंकिंग पर हैं। भारत के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा क्रमश: तीसरे और सातवें स्थान पर बने हुए हैं।

इंगलैंड के तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स (4 स्थान के फायदे से 16वें स्थान पर) और श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिता फर्नांडो (10 स्थान के फायदे से 17वें स्थान पर) को रैंकिंग में फायद हुआ है, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह (4 स्थान के फायदे से 33वें स्थान पर) और इंगलैंड के गस एटकिंसन (चार स्थान के फायदे से 42वें स्थान पर) ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है। ऑलराऊंडरों की सूची में जडेजा और अश्विन शीर्ष 2 स्थान पर हैं जबकि अक्षर पटेल छठे पायदान पर हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें