Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए राज्यपाल Gulab Chand Kataria और CM Mann

August 31, 2024

सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए राज्यपाल Gulab Chand Kataria और CM Mann

अमृतसर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेका और राज्य की प्रगति और राज्य के निवासियों की समृद्धि के लिए प्रार्थना की हैं।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इन दोनों पवित्र स्थानों पर माथा टेका और प्रार्थना की कि पंजाब हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बना रहे। उन्होंने राज्य के लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की कि वे अपने-अपने कर्तव्यों को लगन से निभाएं और राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करें। ताकि पंजाब शांति और प्रगति के प्रतीक के रूप में उभरे। दोनों नेताओं ने जलियांवाला बाग स्मारक पर महान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि यह स्थान युवा पीढ़ी को हमेशा निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पंजाब के राज्यपाल ने कहा कि उन्हें इस पवित्र भूमि पर नमन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा कि महान सिख गुरुओं के जीवन और दर्शन ने युगों-युगों तक मानवता को निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया है। गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना भी की है कि वह उन्हें पंजाब और चंडीगढ़ के विकास के लिए अपना कर्तव्य अच्छे से निभाने की शक्ति दें।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के नये राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि उनके व्यापक प्रशासनिक अनुभव से राज्य को काफी फायदा होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वे दोनों अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में लगन से काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि पंजाब हर क्षेत्र में सफलता की एक नई कहानी लिखे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे दोनों यह सुनिश्चित करेंगे कि पंजाब हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास और प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें