Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

UP में नहीं थम रहा आदमखोर भेड़ियों का आतंक, ढाई साल की बच्ची की मौत, कई गांव दहशत में जीने को मजबूर

September 2, 2024

UP में नहीं थम रहा आदमखोर भेड़ियों का आतंक, ढाई साल की बच्ची की मौत, कई गांव दहशत में जीने को मजबूर

बहराइच। उत्तर प्रदेश में इन दिनों भेड़ियों का आतंक तेजी से फैल रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार भेड़ियों के हमले में कई लोगों की जान जा चुकी हैं। जानकारी के अनुसार लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोग अब तक घायल हुए हैं। लोग डरे और सहमे हुए हैं। वन विभाग लगातार इन आदमखोर हो चुके भेड़ियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग तरकीब अपना रहा है।लेकिन पुलिस और प्रशासन के लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद भी आदमखोर भेड़ियों को पकड़ने में कामयाबी नहीं मिल पाई है।

वहीं, भेड़ियों के हमले में एक बच्ची की मौत की खबर सामने आई है। रविवार को हुए भेड़िये के हमले में ढाई वर्षीय बच्ची की जान चली गई। वहीं, एक और हमले में भेड़ियों ने बुजुर्ग महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बहराइच के महसी इलाके में भेड़ियों के हमलों के कारण दहशत का माहौल है।

भेड़ियों के हमले में अब तक 41 घायल
वन विभाग के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार भेड़ियों के हमले में अब तक 41 लोग घायल हो चुके हैं। बहराइच में पिछले डेढ़ माह से लगातार भेड़ियों का हमला जारी है। पिछले एक पखवाड़े से आदमखोर भेड़ियों ने लोगों को निशाना बनाया है। वहीं, वन विभाग की टीम का अभियान जारी है। करीब 18 टीमें ऑपरेशन भेड़िया में लगी हुई हैं। अब तक चार भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है। वहीं, दो भेड़ियों की तलाश जारी है। भेड़िये इतने चालाक हैं कि वे ड्रोन कैमरों से भी खुद को बचा रहे हैं और लगातार हमले कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें