Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुणे में NCP के पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, CCTV आई सामने

September 2, 2024

पुणे में NCP के पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या, CCTV आई सामने

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां, NCP के पूर्व पार्षद वनराज आंदेकर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूर्व पार्षद पर ताबड़तोड़ पांच गोलियां चलाई गईं। घटना पुणे के व्यस्त नाना पेठ इलाके में हुई। हैरानी की बात यह है कि घटना से पहले इसकी बड़ी तैयारी की गई। इलाके की बिजली काटी गई और अंधेरा होते ही 8 से 10 लोग एनसीपी नेता पर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े।

फायरिंग के बाद वनराज आंदेकर को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पुणे के नानापेठ के डोके तलीम इलाके में यह घटना रात करीब 8:30 बजे हुई। पुलिस ने कहा कि जानकारी के अनुसार घरेलू विवाद के चलते उनकी हत्या की गई।

 

घटना का CCTV फुटेज भी वायरल हो रहा है। इसमें 5-6 बाइक से आए करीब 12 युवक एक साथ आंदेकर पर हमला बोलते दिख रहे हैं। जैसे ही हमलावर आंदेकर के करीब पहुंचे। आंदेकर अपनी जान बचाने के लिए पीछे की ओर भागने लगे। इसी दौरान एक हमलावर ने आंदेकर पर कान से सटाकर गोली मारी। आंदेकर के खून से लथपथ होने के बाद हमलावर ने हवा में बंदूक लहराते हुए फायरिंग की। इसके बाद सब मौके से फरार हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें