Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘Yudhra’ का पहला गाना ‘Saathiya’ हुआ रिलीज

September 2, 2024

एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म ‘Yudhra’ का पहला गाना ‘Saathiya’ हुआ रिलीज

मुंबई : एक्सेल एंटरटेनमेंट की अपकमिंग फिल्म “युध्रा” एक्शन जॉनर को बदलने के लिए तैयार है, जो इसके एक्शन से भरपूर ट्रेलर की रिलीज के बाद साफ है। ट्रेलर ने फिल्म की रिलीज के लिए एक्साइटमेंट पैदा कर दिया है, वहीं मेकर्स ने अब फिल्म के फर्स्ट सॉन्ग “साथिया” को रिलीज कर दिया है, जो एक रोमांटिक ट्रैक है जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन के बीच दिलकश केमिस्ट्री दिखाई गई है।

मेकर्स ने आज गाना रिलीज़ कर दिया है, और यह एक खूबसूरत लव सॉन्ग है जो सभी के दिलों छू लेने वाला है और आपकी खूबसूरत धुन से रूह तक को सुकून पहुंचा रहा है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन के बीच का कनेक्शन गाने का सबसे खास हिस्सा है। हालांकि यह फिल्म एक स्टाइलिश एक्शन थ्रिलर है, लेकिन यह रोमांटिक ट्रैक एक खूबसूरत एहसास जोड़ता है, जो यह साफ करता है कि यह फिल्म पूरी तरह से एंटरटेनर होने वाली है।

 

शंकर एहसान लॉय द्वारा कंपोज, साथिया को प्रतिभा सिंह बघेल और विशाल मिश्रा ने खूबसूरती से गाया है। गीत के बोल महान गायक जावेद अख्तर ने लिखे हैं। रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस और रवि उदयवार द्वारा डायरेक्टेड फिल्म ‘युध्रा’ 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें