Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

तुर्की में 2 अमेरिकी सैनिकों पर हुआ हमला, 15 लोग गिरफ्तार, मामले की आगामी जांच शुरू

September 3, 2024

तुर्की में 2 अमेरिकी सैनिकों पर हुआ हमला, 15 लोग गिरफ्तार, मामले की आगामी जांच शुरू

अंकारा: तुर्की के इजमिर में दो अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया गया। हमलावर कुछ युवक थे जो दक्षिणपंथी तुर्की युवा समूह के सदस्य हैं। स्थानीय गवर्नर के कार्यालय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हमले में शामिल 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

तुर्की के युवा संघ (टीजीबी) ने हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा, ‘हमने अमेरिका के सबसे बड़े हमलावर जहाज यूएसएस वास्प पर तैनात अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया। अमेरिकी सैनिकों के हाथ हमारे सैनिकों और हजारों फिलिस्तीनियों के खून से सने हुए हैं।

इसलिए वे हमारे देश को अपवित्र नहीं कर सकते। जब भी आप इस जमीन पर कदम रखेंगे। हम आपका ऐसा ही स्वागत करेंगे, जिसके आप हकदार हैं।‘ टीजीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घटना का वीडियो भी शेयर किया है। वहीं, तुर्कयिे स्थित अमेरिकी दूतावास ने हमले की पुष्टि की और कहा कि सैनिक अब सुरक्षित हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘हम उन रिपोटरें की पुष्टि करते हैं कि अमेरिका वास्प पर सवार अमेरिकी सेवा सदस्य आज इजमिर में हुए हमले के शिकार हुए थे, लेकिन अब वह सुरक्षित हैं। हम तुर्कयिे अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं, उन्होंने इसमें तत्काल कार्रवाई की।‘

तुर्की मीडिया रिपोटरें ने इजमिर गवर्नर के कार्यालय के एक बयान का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रवादी पार्टी की युवा विंग के सदस्यों ने कोनक सिटी में दो अमेरिकी सैनिकों पर हमला किया। उन्होंने बयान में कहा कि घटना के बाद पांच अमेरिकी सैनिकों ने हस्तक्षेप किया। सभी 15 हमलावरों को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें