Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

गिद्दड़बाहा उपचुनाव में Harsimrat Kaur Badal शिरोमणी अकाली दल के प्रचार अभियान की करेंगी अगुवाई

September 4, 2024

गिद्दड़बाहा उपचुनाव में Harsimrat Kaur Badal शिरोमणी अकाली दल के प्रचार अभियान की करेंगी अगुवाई

चंडीगढ़ : शिरोमणी अकाली दल के कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ ने आज बठिंडा की सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल को गिददड़बाहा उपचुनाव के लिए पार्टी के प्रचार इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी तरह वरिष्ठ नेता हीरा सिंह गाबड़िया बरनाला (शहर) के लिए प्रचार प्रभारी होंगें और स. इकबाल सिंह झूंदा को बरनाला (ग्रामीण) के लिए प्रचार प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पार्टी प्रवक्ता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि इन हलकों पार्टी के प्रचार इंचार्जों को विस्तृत पार्टी अभियान तैयार करने के लिए कहा गया है। उन्होने कहा, कि ‘‘पार्टी प्रभारी हलकों में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगें और फिर कैडर को बूथवाइज् डयूटी सौंपने के अलावा पार्टी अभियान का नेतृत्व करेंगें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें