Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुल्लू ANTF टीम की बड़ी कार्रवाई, 18 बीघा वन भूमि पर अवैध रूप से उगाई भांग को किया नष्ट

September 6, 2024

कुल्लू ANTF टीम की बड़ी कार्रवाई, 18 बीघा वन भूमि पर अवैध रूप से उगाई भांग को किया नष्ट

कुल्लू: जिले की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स को एक बड़ी कामयाबी मिली है। ANTF की टीम द्वारा गश्त के दौरान खोडूथाच वन बीट बड़ोगी के पास वनभूमि पर अवैध भांग की खेती मिली है। यहां करीब 18 बीघा वनभूमी पर अवैध तौर पर भांग उगाई गई थी।

ANTF की टीम ने लगभग 19 लाख 63 हज़ार 3 सौ 38 अड़तीस (19,63,338 ) भांग के अवैध पौधों को बरामद किया और टीम के दौरा इन सभी पौधों को मौके पर ही नष्ट किया गया। ANTF की टीम द्वारा इस मामले में नमालूम व्यक्तियों के विरुद्ध भुंतर थाना में मामला दर्ज किया गया है।

जिसमें NDPS एक्ट के अंतर्गत धारा 20 के तहत कुल दो अभियोग दर्ज किया गए है। इन दिनों कुल्लू पुलिस और ANTF की टीम द्वारा घाटी में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिस दौरान नशा तस्करों पर नकेल कसने का पूरा काम किया जा रहा है। जिसके लिए अलग अलग इलाकों पर पुलिस की टीम गश्त दे रही है।

वहीं, एक दूसरा मामला आनी से सामने आया है। जहां पुलिस को गश्त के दौरान टिप्पर गांव में खेतों में लगभग 2000 भांग के अवैध पौधें बरामद हुए है। जिन्हें पुलिस द्वारा नष्ट किया गया। इस मामले में भी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत आनी थाने में अज्ञात व्यक्तियों पर 2 अभियोग दर्ज किया गए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें