Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shraddha Kapoor: फिल्म ‘छिछोरे’ की रिलीज को पूरे हुए पांच साल, सेट की कई तस्वीरें कीं शेयर, श्रद्धा ने लिखा,‘वो भी क्या दिन थे‘

September 7, 2024

Shraddha Kapoor: फिल्म ‘छिछोरे’ की रिलीज को पूरे हुए पांच साल, सेट की कई तस्वीरें कीं शेयर, श्रद्धा ने लिखा,‘वो भी क्या दिन थे‘

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने फिल्म ‘छिछोरे’ की रिलीज के पांच साल पूरे होने पर सुशांत सिंह राजपूत के साथ इस फिल्म की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 06 सितम्बर 2019 को निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘छिछोरे’ रिलीज हुई थी।

कैप्शन में श्रद्धा ने लिखा,‘वो भी क्या दिन थे‘

इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, वरुण शर्मा, प्रतीक बब्बर ,ताहिर राज भसीन, नवीन पॉलीशेट्टी, तुषार पांडे और नलनीश नील ने अभिनय किया था। इस फिल्म के सेट से श्रद्धा कपूर की कई यादें जुड़ी हुई हैं। श्रद्धा ने फिल्म ‘छिछोरे’ के सेट से कुछ शानदार तस्वीरें साझा कीं और एक खास नोट लिखा है। श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘छिछोरे’ के सेट से कई शानदार तस्वीरें साझा कीं हैं।

इन सभी तस्वीरों में श्रद्धा, वरुण, सुशांत सभी बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। किसी तस्वीर में सुशांत के साथ श्रद्धा खिलखिलाती नजर आ रही हैं, तो किसी तस्वीर में‘छिछोरे’की पूरी टीम के साथ केक काटती नजर आ रही हैं। इस लाजवाब तस्वीरों के साथ श्रद्धा ने एक प्यारा नोट लिखा। श्रद्धा ने लिखा,‘वो भी क्या दिन थे‘।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) द्वारा साझा की गई पोस्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें