Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

PUNJAB : HRTC बस हादसे का शिकार, 20 साल के युवक की मौत, 16 लोग घायल

September 7, 2024

PUNJAB : HRTC बस हादसे का शिकार, 20 साल के युवक की मौत, 16 लोग घायल

चंडीगढ़। पंजाब के पठानकोट में शनिवार को हिमाचल प्रदेश से आ रही एक बस के पलटने से एक यात्री की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि पठानकोट के बुंगल बधानी गांव के निकट बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने कहा कि हिमाचल प्रदेश रोडवेज की बस हिमाचल प्रदेश के चंबा से आ रही थी और अमृतसर की ओर जा रही थी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में पंजाब के बटाला निवासी 22 वर्षीय यात्री की मौत हो गई।

ये हुए घायल
इस बस हादसे में मृतक की पहचान 20 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी खर्जिजां जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। इसके अलावा जानकारी के अनुसार चंबा के अधिकतर सवार घायल हुए हैं। घायलों में बिहार के 3 लोग और अमृतसर के दो लोग घायल हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें