Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली के इस इलाके से 2500 मुस्लिम हुए भाजपा में शामिल

September 8, 2024

दिल्ली के इस इलाके से 2500 मुस्लिम हुए भाजपा में शामिल

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अल्पसंख्यक मोर्चा ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में रविवार को विशेष सदस्यता अभियान चला कर ढाई हजार से अधिक मुस्लिम समुदाय के लोगों को भाजपा से जोड़ा। मोर्चा ने देश भर में 50 लाख से अधिक मुस्लिमों को भाजपा में शामिल करने की योजना बनाई है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज़ ने आज यहां कहा कि भाजपा द्वारा सदस्यता अभियान 2024 देश भर में चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत करोड़ों लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा दिल्ली प्रदेश की टीम भी लगातार सदस्यता अभियान को आगे बढ़ा रही है और लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला रही है। जिसमें स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं और भाजपा के सदस्य बन रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें