Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

50 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण घरों में नल-जल कनैक्शन पूरा

September 8, 2024

50 प्रतिशत से अधिक ग्रामीण घरों में नल-जल कनैक्शन पूरा

नई दिल्ली: सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ग्रामीण इलाकों के 50 प्रतिशत से अधिक घरों में नल-जल कनेक्शन पूरा हो चुका है। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार है। हर घर जल योजना के अंतर्गत वर्ष के अंत तक सभी ग्रामीण परिवारों को ‘नल-जल कनैक्शन’ उपलब्ध करा दिया जाएगा। यद्यपि 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसे शत-प्रतिशत पूरा किया जा चुका गया है। ग्रामीण घरों में शत-प्रतिशत नल-जल कनैक्शन वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, हरियाणा, तेलंगाना, पुडुचेरी, गुजरात, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम हैं।

आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सबसे कम 52.30 प्रतिशत कवरेज है। इसके बाद राजस्थान में 52.91 प्रतिशत, केरल में 53.62 प्रतिशत, झारखंड में 54.26 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 64.84 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ है। कुल 19,33,38,234 (19.33 करोड़) ग्रामीण परिवारों में से अब तक 16,09,75,396 (16.09 करोड़) को नल-जल कनैक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। ‘हर घर जल योजना’ केंद्रीय जल शक्ति मंत्रलय द्वारा जल जीवन मिशन के तहत 2019 में शुरू की गई थी। इसका उद्देशय़ 2024 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार के प्रति व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर ‘नल का जल’ उपलब्ध कराना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें