Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

काम का प्रत्येक दिन मेरे लिए सीख है: Amitabh Bachchan

September 8, 2024

काम का प्रत्येक दिन मेरे लिए सीख है: Amitabh Bachchan

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि काम का प्रत्येक दिन उनके लिए सीख है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, काम का प्रत्येक दिन मेरे लिए सीख है। सिर्फ काम ही नहीं, बल्कि एक और दिन ऐसे तत्वों से भरा है जो हमें जीवन और जीने की वास्तविकता के करीब लाता है। अमिताभ ने लिखा, प्रत्येक दिन हम जीवन को देखते हैं और जानते हैं और कभी-कभी हमारी आंखों में आश्चर्य होता है.. देखें कि आप कहां हैं, और आपके भीतर क्या है। किसी नुक्सान पर विलाप करने का कोई मतलब नहीं है। इसे स्वीकार करें और अपने और अपने ऊपर निर्भर लोगों के लिए बेहतर जीवन जीने के लिए मेहनत करें। आपकी ताकत आपके भीतर है और केवल आप ही अपनी जरूरत के हिसाब से इसका उपयोग कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें