Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 09 सितम्बर 2024: वृषभ राशि वाले आस पास के लोगों से रहे सावधान, जानें बाकी राशियों का हाल

September 9, 2024

आज का राशिफल 09 सितम्बर 2024: वृषभ राशि वाले आस पास के लोगों से रहे सावधान, जानें बाकी राशियों का हाल

09 September 2024 Ka Rashifal: सोमवार, 09 सितंबर का राशिफल क्या है ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव हमारे जीवन पड़ता है दैनिक राशिफल में इन ग्रहों और नक्षत्रों की दैनिक गतिविधियों का विश्लेषण किया जाता है और फिर यह बताया जाता है कि इन गतिविधियों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा राशिफल के अनुसार आज का दिन कैसा रहने वाला है. दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के अनुसार आज सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है

मेष राशि  

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आय के नए स्रोतों को पाने वाला रहेगा. संतान को नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, और घर में किसी पूजा-पाठ का आयोजन भी संभव है. राजनीति से जुड़े लोग साथियों से सतर्क रहें, क्योंकि वे आपके विरुद्ध कुछ रणनीति बना सकते हैं. परिवार में नए मेहमान के आगमन से खुशी का माहौल रहेगा, लेकिन महिला मित्रों से सावधानी बरतें.

वृषभ राशि 

आज वृषभ राशि के लोग धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाएंगे. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, लेकिन आसपास के लोगों से सावधान रहें. नौकरी में काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है. विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से राहत मिलेगी, परंतु कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है. धन उधार लेने से बचें और किसी भी प्रकार के लोन के लिए मुश्किलें आ सकती हैं.

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा. आप अपने साथी का ध्यान रखेंगे, लेकिन कार्य क्षेत्र में लापरवाही करने से बचें. मांगलिक उत्सव में शामिल हो सकते हैं, और संतान के प्रतियोगिता परिणाम से खुशी मिल सकती है. बॉस आपके काम की सराहना करेंगे, जिससे आपको संतुष्टि होगी.

कर्कराशि  

कर्क राशि के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. आप अपने निर्णय बुद्धिमानी से लेंगे और काम में सफलता पाएंगे. ससुराल पक्ष से मदद मिलने के योग बन रहे हैं. जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. पारिवारिक समस्या को नजरअंदाज करने से रिश्तों में दरार आ सकती है.

 सिंह राशि 

 कन्या राशि 

कन्या राशि के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा. आप परिवार के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं. नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है. नौकरी में नए ऑफर मिल सकते हैं, और परिवार के साथ मिलकर समस्याओं का समाधान होगा. संतान के भविष्य के लिए धन संचय की योजना बनाएंगे.

 तुला राशि 

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कारोबार में शुभ रहेगा. यदि आपका धन कहीं अटका हुआ था, तो उसके मिलने की संभावना है. पैतृक संपत्ति मिलने के योग बन रहे हैं. भाई-बहनों से मतभेद हो सकते हैं, जिन्हें बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें. माता-पिता के आशीर्वाद से रुके हुए काम पूरे होंगे और तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे.

 वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा. खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलना जरूरी होगा, क्योंकि आय सीमित रहेगी. माताजी से कोई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए. संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे. जीवनसाथी के लिए उपहार लाएंगे और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी.

 धनु राशि 

धनु राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा. बिजनेस में व्यस्तता बनी रहेगी, और कामों को लेकर दूसरों पर निर्भर न रहें. ओवर कॉन्फिडेंस से बचें, क्योंकि यह कमजोरी ला सकता है. परिवार में अनचाहे खर्चे आएंगे, और लंबे समय से चले आ रहे विवाद बढ़ सकते हैं.

 मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा. माता-पिता के आशीर्वाद से रुका हुआ काम पूरा होगा. धन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी, और संतान के करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं. नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में सफलता मिलेगी, और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.

 कुंभ राशि 

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. नवविवाहित दंपति के जीवन में नए मेहमान की दस्तक हो सकती है. प्रेम जीवन में साथी के साथ यात्रा की योजना बनेगी. विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखें, और बिजनेस में रुकी हुई योजनाओं की शुरुआत हो सकती है.

 मीन राशि 

मीन राशि के लिए आज का दिन धार्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने का रहेगा. प्रेम और स्नेह की भावना प्रबल रहेगी. भगवान की भक्ति में मन लगेगा और दान-पुण्य के कार्यों में धन खर्च करेंगे. संतान के विवाह के लिए कोई खुशखबरी मिल सकती है. कामकाज में स्पष्टता रखें और किसी धोखे से बचें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें