Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैगी, मोबाइल और गुस्सा… फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

June 12, 2026

मैगी, मोबाइल और गुस्सा… फिर जो हुआ उसने सबको चौंका दिया

Maggi and boiling water as an excuse राजस्थान के डीग जिले में पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद हिंसक वारदात में बदल गया। आरोप है कि खाना बनाने के लिए शुरू हुई कहासुनी के दौरान पत्नी जूली ने मोबाइल चला रहे अपने पति फरदीन पर खौलता हुआ गर्म पानी डाल दिया।

तीन साल पहले जूली से हुई थी शादी

गंभीर रूप से झुलसे फरदीन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि घटना के बाद आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घायल पति का भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। नगर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन रोड स्थित देव कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय फरदीन की शादी तीन वर्ष पहले धौलपुर की जूली से हुई थी। दंपति के दो बेटे हैं। फरदीन का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी अक्सर विवाद करती थी और उसे परेशान करती रहती थी। फरदीन ने बताया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट-बाजार और मेलों में चप्पल बेचने का काम करता है।

पत्नी ने खाना बनाने को कहा था

घटना वाले दिन वह नहा-धोकर किसी काम से बाहर जाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसने पत्नी जूली से खाना बनाने के लिए कहा, लेकिन उसने खाना बनाने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। फरदीन के अनुसार विवाद बढ़ने पर उसने पत्नी के परिजनों को फोन कर शिकायत की। उसने बताया कि उसकी पत्नी आए दिन झगड़ा करती है और घर का काम भी नहीं करती। इसके बाद उसने पत्नी से कहा कि वह उसे उसके मायके बसेड़ी छोड़ आएगा। इस पर जूली भी तैयार हो गई। फरदीन ने बताया कि उसने पत्नी से कहा कि खाली पेट घर से नहीं निकलते, कुछ खाने के लिए बना लो। इस पर जूली ने कहा कि वह मैगी बना देती है। इसके बाद वह रसोई में चली गई।

पति पर डाल दिया खौलता पानी

आरोप है कि जब फरदीन बेड पर बैठकर मोबाइल चला रहा था, तभी जूली खौलता हुआ गर्म पानी लेकर आई और अचानक उसके ऊपर डाल दिया। गर्म पानी पड़ते ही फरदीन दर्द से चीख उठा और बुरी तरह झुलस गया। फरदीन का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद जूली उसे उसी हालत में छोड़कर घर से फरार हो गई। घायल पति दर्द से तड़पता रहा और मदद के लिए आवाज लगाता रहा। पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता और भाई मौके पर पहुंचे। परिजन उसे तत्काल नगर अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया।

आरोप- पहले भी करती रही है ऐसा व्यवहार

अस्पताल में फरदीन का इलाज जारी है। गर्म पानी से उसका चेहरा, सीना और शरीर के अन्य हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं। डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। फरदीन ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पहले भी इस तरह का व्यवहार करती रही है और अक्सर घर में विवाद करती थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है और घायल के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें