Mother of Cockroaches’ suspended : रोहतक के राजकीय स्कूल की अतिथि अध्यापक सस्पेंड हो गई है। वह जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध में शामिल हुई थीं। रोहतक के डीईईओ ने टीचर सुलेखा दलाल को 8 जून से सस्पेंड कर दिया। उल्लेखनीय है कि उनके सस्पेंशन का कारण नहीं बताया गया है।
सस्पेंशन के दौरान रोहतक ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर का ऑफिस उनका हेडक्वार्टर होगा और वो बिना पहले से अनुमति लिए इसे छोड़ नहीं सकतीं। खास बात यह है कि जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के विरोध प्रदर्शन के दौरान सुलेखा दलाल का एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ था। वायरल वीडियो क्लिप में दलाल ने कहा कि यह एक लड़ाई है। इस बार यह ‘करो या मरो’ की लड़ाई है। अब कॉकरोच की मां” मैदान में उतर चुकी है। हम किसी ग्रुप का हिस्सा नहीं हैं। हम अपने बच्चों के साथ हैं। एक मां पूरे देश की मां होती है।
जब उनसे उनके सस्पेंशन के बारे में पूछा गया, तो सुलेखा दलाल ने कहा कि उन्हें इसकी वजह नहीं पता। उन्होंने कहा कि मैं पिछले कई सालों से काम कर रही हूं। मुझे नहीं पता था कि वहां विरोध में शामिल होने के लिए नहीं जा सकते। मुझे लगता है कि कम से कम मुझे सस्पेंड करने से पहले इसकी वजह बताई जानी चाहिए थी। टीचर ने बताया कि उनके ग्रेजुएट बेटे ने एक भर्ती परीक्षा दी थी जिसमें कथित तौर पर गड़बड़ियां हुई थीं। उन्होंने कहा, “इसलिए, मेरा बेटा और एक अभिभावक के तौर पर मैं भी इससे प्रभावित हूं।
उन्होंने आगे कहा कि मैं वहां (विरोध प्रदर्शन में) सिर्फ़ एक चिंतित मां के तौर पर गई थी। मैंने एक मां का दर्द बयां किया। मैं किसी पार्टी या ग्रुप से जुड़ी हुई नहीं हूं और ना ही मैं किसी के साथ जुड़ने के लिए गई थी। 6 जून को हुआ था CJP का विरोध-प्रदर्शन : हरियाणा में गेस्ट टीचर सरकार की ओर से रेगुलर टीचरों की कमी या अस्थायी खाली जगहों को भरने के लिए रखे गए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले टीचर होते हैं। CJP ने 6 जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया।
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...