Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी Aseem Goel ने दाखिल किया नामांकन, CM Saini रहे मौजूद

September 9, 2024

अंबाला विधानसभा सीट से BJP प्रत्याशी Aseem Goel ने दाखिल किया नामांकन, CM Saini रहे मौजूद

अंबाला: शहर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी असीम गोयल ने आज मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पूरा अंबाला असीम गोयल को आशीर्वाद देने के लिए उनके समर्थन में उमड़ पड़ा।

हजारों की तादाद में इक्कठा हुए लोगों ने अपने चहेते नेता असीम गोयल का नामांकन दाखिल करवाने के लिए मानव चौक पार्किंग से लेकर कचहरी चौक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान शहरवासियों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री और असीम गोयल का भव्य स्वागत किया।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अंबाला के विकास को नई गति देने का जो काम असीम गोयल ने किया है उसे और रफ्तार देने के लिए आज असीम गोयल ने नामांकन दाखिल किया है। सीएम ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि अंबाला की जनता आगामी 5 अक्तूबर को असीम गोयल को भारी मतों से विजयी बनाएगी।

वहीं, नामांकन दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याशी असीम गोयल ने कहा कि वे अंबाला की जनता के आभारी है जिन्होंने इतना प्यार और समर्थन उन्हे दिया। 8 अक्टूबर को एक बार प्रदेश में कमल का फूल खिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें