Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Pradesh: विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से 62 सड़कें हुईं प्रभावित, सेब के बगीचे और पुल क्षतिग्रस्त

September 9, 2024

Himachal Pradesh: विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से 62 सड़कें हुईं प्रभावित, सेब के बगीचे और पुल क्षतिग्रस्त

शिमला: हिमाचल प्रदेश में आज से 15 सितंबर तक मानसून कमजोर रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 से 15 सितंबर तक राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अन्य सभी भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, पिछले 24 घंटों के दौरान कसौली में 25.0 मिमी, शिमला में 18.6, जुब्बड़हट्टी में 16.0, कुफरी में 13.4, काहू में 12.3, नैना देवी में 12.2, सोलन में 8.4, धर्मपुर में 3.2, बिजाही में 3.0, कंडाघाट में 1.8 और कल्पा में 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। शिमला में आज हल्के बादलों के साथ धूप खिली हुई है।

वहीं, सोमवार सुबह 10:00 बजे तक प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन से 62 सड़कें प्रभावित हुईं। दो पुल भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अलावा 17 बिजली ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए हैं। किन्नौर जिले के पांगी गांव के प्रनू नामक स्थान पर पीरी ढांक से आई बड़ी-बड़ी चट्टानों के कारण 6 लोगों की झोपड़ियां और यहां सेब के बगीचे में लगे सैकड़ों पेड़ नष्ट हो गए हैं। देर रात से यहां भूस्खलन का सिलसिला जारी है। भूस्खलन के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।

वहीं, प्रशासन नुकसान का आकलन करने में जुटा है। कसौली में पर्यटन क्षेत्र कसौली में एक निजी स्कूल के पास चलती कार पर अचानक पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कार इसकी चपेट में नहीं आई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। पेड़ गिरने के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला। वहीं, पेड़ गिरने के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें