Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में आई तेजी, Sensex 428.83 अंक चढ़ा

September 12, 2024

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में आई तेजी, Sensex 428.83 अंक चढ़ा

मुंबई: वैश्विक बाजारों में तेजी और विदेशी कोष प्रवाह के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में उछाल आया।शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 428.83 अंक चढक़र 81,951.99 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 154.1 अंक चढक़र 25,072.55 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा स्टील, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, टेक मंहिद्रा, कोटक मंहिद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक मुनाफे वाली प्रमुख कंपनियां रहीं।

वहीं टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, नेस्ले और बजाज फिनसर्व घाटे वाली प्रमुख कंपनियां रहीं। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225, हांगकांग का हैंगसेंग भारी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को भारी बढ़त के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,755 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 398.13 अंक गिरकर 81,523.16 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 122.65 अंक टूटकर 24,918.45 अंक पर बंद हुआ था।

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड की भारत में 20 अरब डॉलर निवेश बढ़ाने की प्रतिबद्धता: CII

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें