Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

AFG vs NZ : लगातार बारिश के कारण चौथे दिन भी बिना गेंद फेंके मैच हुआ रद्द, पांचवे दिन पर टिकी नजरें

September 12, 2024

AFG vs NZ : लगातार बारिश के कारण चौथे दिन भी बिना गेंद फेंके मैच हुआ रद्द, पांचवे दिन पर टिकी नजरें

ग्रेटर नोएडा: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच के शुरू होने का इंतजार जारी है। दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश के कारण लगातार चौथे दिन एक भी गेंद फेंके बिना खेल रद्द कर दिया गया। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

इसमें आगे बताया गया है कि कल (शुक्रवार) सुबह आठ बजे मैच शुरू करने का निर्णय स्टेडियम का आकलन करने के बाद किया जाएगा। पिछले हफ्ते से शहर में लगातार बारिश हुई है और पहले दो दिन मैदान में खराब ड्रेनेज सिस्टम के कारण खेल बाधित रहा। फिर, तीसरे और चौथे दिन बारिश के कारण खेल नहीं हो पाया।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पहले कहा था कि उन्हें इस टेस्ट की मेजबानी के लिए कानपुर और बेंगलुरु की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने ग्रेटर नोएडा को इसलिए चुना क्योंकि अन्य दो स्थानों का उपयोग बीसीसीआई मैचों (आगामी भारत-बांग्लादेश दूसरा टेस्ट और हाल ही में संपन्न दलीप ट्रॉफी का पहला राउंड) के लिए किया जा रहा था।

मौजूदा टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है, लेकिन आने वाले महीनों में श्रीलंका और भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले कीवी टीम के पास परिस्थितियों के अनुकूल होने का मौका जरूर है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान जिसने इस साल की शुरुआत में श्रीलंका और आयरलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले हैं, 2021 के बाद से अपनी पहली रेड-बॉल जीत की तलाश में है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें