Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उपायुक्त ने आयुष विभाग के सहयेाग से ऊना के एमसी पार्क में लगाए हर्बल पौधे

September 13, 2024

उपायुक्त ने आयुष विभाग के सहयेाग से ऊना के एमसी पार्क में लगाए हर्बल पौधे

ऊना: उपायुक्त जतिन लाल ने आयुष विभाग के सहयेाग से एमसी पार्क, ऊना में हर्बल पौधे रोपे। इस पहल के अंतर्गत नीम, मोरिंगा, और अश्वगंधा के पौधों का रोपण किया गया। इस महत्वपूर्ण कदम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और औषधीय पौधों के महत्व को समझाना तथा औषधीय खेती के लाभों को उजागर करना था।
इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि वर्तमान मौसम हर्बल पौधों के विकास के लिए विशेष रूप से अनुकूल है, जिससे ये पौधे लंबे समय तक स्वस्थ और जीवित रह सकते हैं।
जतिन लाल ने सभी से अपील की कि वे इस बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधारोपण करें और पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पौधे मानव जीवन के अस्तित्व का आधार हैं, और इसलिए सभी को पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। पौधे न केवल ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि फूल, फल, औषधि, और इमारती लकड़ी भी उपलब्ध कराते हैं। इस अवसर पर सहायक आयुक्त वरिंदर शर्मा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. किरण शर्मा, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद् ऊना ललित कुमार, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें