Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस इलाके में कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज

September 13, 2024

इस इलाके में कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-1 में स्थित गौर अतुल्यम सोसायटी में कथित तौर पर कुछ सुरक्षार्किमयों और निवासियों ने एक कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद बृहस्पतिवार रात घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। दादरी थाने के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि ओमीक्रॉन-2 की निवासी और पशु कल्याण संरक्षण गृह का संचालन करने वाली कावेरी राणा नामक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है।

राणा की शिकायत के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि गौर अतुल्यम सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सुरक्षार्किमयों ने एक कुत्ते की काफी देर तक पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार रात हुई। घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

थाना प्रभारी ने कहा कि राणा की शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने कुत्ते की हत्या करने के बाद उसे एक बोरे में बंद करके नाले में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने अपनी टीम को घटनास्थल पर भेजा तथा कुत्ते के शव को नाले से बाहर निकलवाया। अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने इस मामले में सुरक्षाकर्मियो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जनपद गौतम बुद्ध नगर के पशु स्वास्थ्य विभाग आवारा कुत्तों की नसबंदी व टीकाकरण नहीं करवा रहा है। उनका आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग आम लोगों की शिकायतों को भी नजर अंदाज कर रहा है, जिसकी वजह से पशु क्रूरता की घटनाएं बढ़ रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें