Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा चुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित 40 लोग शामिल

September 13, 2024

हरियाणा चुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित 40 लोग शामिल

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, एम. एल. खट्टर, अजरुन राम मेघवाल, शिवराज सिंह चौहान, धर्मेंद्र प्रधान, रवनीत सिंह बिट्टू, राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुजर्र का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है।

अन्य स्टार प्रचारकों में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा शामिल हैं।
भाजपा के स्टार प्रचारकों में पीयूष गोयल, हरदीप सिंह पुरी, सुधा यादव, वसुंधरा राजे सिंधिया, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, दीया कुमारी, हेमा मालिनी, किरण चौधरी, नवीन जिंदल, कुलदीप बिश्नोई और बबीता फोगाट भी शामिल हैं।

हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा। मतगणना आठ अक्टूबर को होगी। सत्तारूढ़ भाजपा की नजर विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर लेकिन उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें