Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM केजरीवाल को जमानत मिलना संविधान की जीत: अखिलेश यादव

September 13, 2024

CM केजरीवाल को जमानत मिलना संविधान की जीत: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने को संविधान की जीत बताया है। यादव ने एक्स पर लिखा, दिल्ली के लोकप्रिय व जन कल्याणकारी मुख्यमंत्री केजरीवाल की जमानत ‘संविधान की जीत’ है। उन्होंने कहा कि संविधान विरोधी ही संविधान का दुरुपयोग करते हैं और न्याय के दरवाजे पर दी गयी दस्तक हमेशा सुनी जाती है। यादव ने कहा कि दुनिया अब तक इसी परंपरा पर आगे बढ़ी है और भविष्य में भी बढ़ती रहेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें