Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहिणी जेल में खूनी हमला, विचाराधीन कैदी की धारदार हथियार से की हत्या

September 21, 2026

रोहिणी जेल में खूनी हमला, विचाराधीन कैदी की धारदार हथियार से की हत्या

नई दिल्ली: दिल्ली की रोहिणी जेल में रविवार को एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जेल के अंदर ही एक विचाराधीन कैदी की हत्या हो गई। मृतक का नाम प्रमोद है। वह आर्म्स एक्ट के एक मामले में जेल में बंद था।

साथी कैदियों ने धारदार हथियार से किया हमला 

आरोप है कि दोपहर करीब 12 बजे उसके साथी कैदियों भोला और मुकेश ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गया। जेल प्रशासन ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी जान नहीं बच सकी।

तंबाकू को लेकर चल रहा था विवाद

शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रमोद जेल के अंदर तंबाकू बेचता था। इसी बात को लेकर दूसरे कैदियों से उसका विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी झगड़े के चलते उस पर हमला किया गया। हालांकि, हत्या की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगी।

हथियार जेल के अंदर कैसे पहुंचा?, जेल प्रशासन जांच में जुटा 

फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन इस मामले को गैंगवार से जुड़ा नहीं मान रहे हैं। दोनों आरोपी कैदियों भोला और मुकेश की भूमिका की जांच चल रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि धारदार हथियार जेल के अंदर कैसे पहुंचा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें