Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Superboys of Malegaon’ का 49वें Toronto International Film Festival में हुआ वल्र्ड प्रीमियर

September 14, 2024

‘Superboys of Malegaon’ का 49वें Toronto International Film Festival में हुआ वल्र्ड प्रीमियर

मुंबई: रीमा कागती के निर्देशन में बनी फिल्म ’सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव’ का 49वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वल्र्ड प्रीमियर किया गया। अमेज़न एमजीएम स्टूडियोज, एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी प्रोडक्शन ने 49वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में अपनी फिल्म सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव के वल्र्ड प्रीमियर के साथ सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी द्वारा बनाई गई इस फिल्म को टीआईएफएफ में बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव को टफ द्वारा वल्र्ड प्रीमियर गाला प्रेजेंटेशन के लिए चुना गया था। रीमा कागती द्वारा निर्देशित और वरुण ग्रोवर द्वारा लिखी गई फिल्म सुपरबॉयज़ ऑफ़ मालेगांव, एक छोटे शहर में रहने वाले लोगों के सपनो के बारे में एक दिल छू करने वाली फ़ल्मि है।

यह भारत के मालेगांव की अनोखी और रंगीन फ़ल्मि मेकिंग की संस्कृति को पेश करती है। ये कहानी एक छोटे से शहर के जुनूनी शौकिया फिल्म मेकर्स के बारे में है जो पैरोडी फिल्में बनाते हैं। ये फिल्म कम्युनिटी की भावना, उनकी लगन, और सिनेमा के जरूरी जीवन के बदलाव को खूबसूरती से दिखती है।

वल्र्ड प्रीमियर में फिल्म की कास्ट में आदर्श गौरव, शशांक अरोड़ा, विनीत कुमार सिंह, मंजरी पुपला, अनुज दुहान और साकिब अयूब शामिल हुए। प्रोड्यूसर्स में ज़ोया अख्तर और रीमा कागती , लेखक वरुण ग्रोवर, नासिर शेख (लीड किरदार के लिए रीयल लाइफ इंस्पिरेशन) और प्राइम वीडियो इंडिया के निखिल मधोक भी शामिल थे।

इस फिल्म में आदर्श गौरव, विनीत कुमार सिंह और शशांक अरोड़ा जैसी टैलेंटेड कास्ट अहम रोल्स में हैं।यह फिल्म 10 अक्टूबर को बीएफआई लंदन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। इसके बाद, जनवरी 2025 में भारत और अमेरिका में थिएटर्स में रिलीज़ होगी, और उसके बाद इसे प्राइम वीडियो पर भारत और बाकी 240 देशों में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें