Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमीन हड़पने के मामले में गोवा पुलिस की हिरासत से भागा आरोपी केरल में पकड़ा गया

December 23, 2024

जमीन हड़पने के मामले में गोवा पुलिस की हिरासत से भागा आरोपी केरल में पकड़ा गया

पणजी : Chief Minister Pramod Sawant ने सोमवार को कहा कि इस महीने की शुरुआत में गोवा पुलिस की हिरासत से भागे जमीन हड़पने के आरोपी को केरल से गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारियों ने पहले बताया था कि आरोपी सिद्दीकी सुलेमान खान 12 दिसंबर को तड़के कथित तौर पर उस कांस्टेबल की मदद से फरार हो गया था जो गोवा की राजधानी पणजी के पास रिबंदर में अपराध शाखा के हवालात में उसके कमरे के बाहर तैनात था। कई जमीनों को हड़पने के मामलों में आरोपी खान(55) को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था और उससे पहले वह चार साल से अधिक समय से फरार था। इस मामले में एक कथित वीडियो सामने आया था जिसमें एक कांस्टेबल हिरासत कक्ष का ताला खोलकर उसे मोटरसाइकिल पर भागने में मदद करता हुआ दिखाई दे रहा था। विपक्षी कांग्रेस ने वह वीडियो जारी किया था जिसमें खान ने कथित तौर पर भाजपा के एक विधायक और अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उसकी भागने में मदद करने का दावा किया था। वीडियो में आरोपी को यह कहते हुए सुना गया कि उसे अपराध शाखा की दो टीम गोवा से बाहर ले गईं।

खान ने सत्तारूढ़ पार्टी के एक विधायक पर भूमि सौदे को लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया। विपक्षी दलों ने इस मामले को लेकर सावंत के इस्तीफे की मांग की थी। मुख्यमंत्री सावंत ने सोमवार को कहा कि खान से पूछताछ के बाद ही यह पता लगेगा कि उसे पुलिस हिरासत से भागने में मदद करने में कौन लोग शामिल थे। इस मामले पर आम आदमी पार्टी (आप) सहित कुछ दलों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए सावंत ने चुटकी लेते हुए कहा कि विपक्षी नेता खान की तस्वीर लेकर ऐसे घूम रहे हैं, जैसे वे उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करना चाहते हों।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें