Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘The Buckingham Murders’ ने पहले दिन की 1.62 करोड़ की शानदार कमाई, Kareena Kapoor के करियर की बनीं बेस्ट फिल्म

September 14, 2024

‘The Buckingham Murders’ ने पहले दिन की 1.62 करोड़ की शानदार कमाई, Kareena Kapoor के करियर की बनीं बेस्ट फिल्म

मुंबई : करीना कपूर खान की लेटेस्ट फिल्म “द बकिंघम मर्डर्स” ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत करते हुए पहले दिन ₹1.62 करोड़ की कमाई की है। ये मजबूत शुरुआत खास तौर पर इंप्रेस करने वाली है, क्योंकि फिल्म का थीम गंभीर हैं, कहानी इंटेंस है और टाइटल अनोखा है। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 90 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़त देखने मिली है, जो दिखता है कि यह फिल्म और ज्यादा पॉपुलर हो रही है और इसे अच्छी तरह से अपनाया जा रहा है।

फिल्म को क्रिटिक्स से शानदार रिस्पॉन्स मिला है, कई लोगों का कहना है कि यह करीना कपूर खान के 25 साल के करियर में उनका बेस्ट परफॉर्मेंस है और उनकी सबसे ज्यादा रिव्यू की गई फिल्मों में से एक है। इंग्लिश में परफॉर्म करना बहुत मुश्किल है, लेकिन करीना ने इस फिल्म में बेहतरीन काम किया है। बता दें कि फिल्म ने पहले ही अपनी लागत और बजट को वसूल लिया है। यह फिल्म “लिपस्टिक अंडर माई बुर्का” के जैसी है, जो ऐसे लोगों के एक छोटे ग्रुप के लिए बनाई गई थी, जो मजबूत, दिलचस्प कहानियों को एंजॉय करते हैं।

मुंबई में “द बकिंघम मर्डर्स” के ट्रेलर लॉन्च पर एकता ने कहा कि फिल्म ने पहले ही अपना बजट वसूल कर लिया है। उन्होंने बताया, “प्रमोशन और एडवर्टिस्मेंट सहित सभी लागतें पूरी हो चुकी हैं। यह भारत और दुनिया भर में सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस दोनों पर प्रॉफिट कमा रही है।” यह परफॉर्मेंस करीना कपूर खान के करियर का एक खास पल है। इस मिस्ट्री थ्रिलर में एक दुखी माँ के रूप में उनकी भूमिका ने दर्शकों को असल में प्रभावित किया है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर कमाई में बड़ी उछाल आई है। ऐसे में फिल्म को लेकर चर्चा और भी ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद है।

‘द बकिंघम मर्डर्स’ करीना कपूर खान की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म है और यह एक थ्रिल से भरी, सस्पेंस की कहानी पेश करती है। यह ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘क्रू’ जैसी सफल प्रोजेक्ट्स के बाद एकता आर कपूर और करीना कपूर खान के बीच एक और सहयोग भी है। वे इस फिल्म के साथ मिस्ट्री थ्रिलर जॉनर में एक बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।

13 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में खास तौर पर रिलीज़ होने वाली ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। हंसल मेहता द्वारा डायरेक्टेड और असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ द्वारा लिखी गईं यह कहानी, महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट किया गया है और शोभा कपूर, एकता आर कपूर और पहली बार प्रोड्यूसर बनीं करीना कपूर खान द्वारा साथ प्रोड्यूस किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें