Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चैंपियंस ट्राफी के लिये भारतीय महिला हॉकी टीम की हुई घोषणा

September 15, 2024

चैंपियंस ट्राफी के लिये भारतीय महिला हॉकी टीम की हुई घोषणा

बेंगलुरु: आगामी 11 नवंबर से बिहार के राजगीर में खेले जाने वाले महिला एशियाई चैंपियंस ट्राफी टूर्नामेंट के लिये भारतीय महिला टीम के संभावित 33 खिलाड़ियों के नामों की घोषणा शनिवार को कर दी गयी।

यह खिलाड़ी बेंगलुरु में 15 सितंबर से नौ अक्टूबर के बीच आयोजित राष्ट्रीय महिला कोचिंग शिविर में हिस्सा लेंगी। इस शिविर को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की तैयारियों की शुरुआत माना जा रहा है। एशियाई चैंपियंस ट्राफी 11 से 20 नवंबर के बीच बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में हॉकी इंडिया और बिहार सरकार की संयुक्त पहल वाले नवनिर्मित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेली जायेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें