Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगस्त में चीन के निर्दिष्ट आकार के उद्यम के औद्योगिक अतिरिक्त मूल्य में साल-दर-साल 4.5% की वृद्धि हुई

September 15, 2024

अगस्त में चीन के निर्दिष्ट आकार के उद्यम के औद्योगिक अतिरिक्त मूल्य में साल-दर-साल 4.5% की वृद्धि हुई

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा14 सितंबर को जारी आंकड़ों से पता चला कि अगस्त में, चीन के निर्दिष्ट आकार के उद्यम के औद्योगिक अतिरिक्त मूल्य में साल-दर-साल 4.5% की वृद्धि हुई, जो कुल मिलाकर स्थिर रही।

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के प्रवक्ता ल्यू एहुआ ने कहा कि अगस्त में चीन के औद्योगिक क्षेत्र के 80% से अधिक क्षेत्रों, लगभग 80% उद्योगों और 50% से अधिक उत्पादों ने विकास हासिल किया। देश के 31 क्षेत्रों में से 25 क्षेत्रों के अतिरिक्त मूल्य में वृद्धि हुई। उद्योग के 41 प्रमुख उद्योगों में से 32 उद्योगों के अतिरिक्त मूल्य में साल-दर-साल वृद्धि हुई और गिने गए 619 औद्योगिक उत्पादों में से 339 उत्पादों के उत्पादन ने साल-दर-साल वृद्धि हासिल की।

अगस्त में, निर्दिष्ट आकार के उच्च तकनीक विनिर्माण के अतिरिक्त मूल्य में साल-दर-साल 8.6% की वृद्धि हुई, कुशल मानव रहित हवाई वाहन विनिर्माण उद्योग के अतिरिक्त मूल्य में साल-दर-साल 54% की वृद्धि हुई, नई ऊर्जा वाहनों और चार्जिंग पाइल्स के उत्पादन में साल-दर-साल क्रमशः 30.5% और 97% की वृद्धि हुई।

इसके अलावा, औद्योगिक उत्पाद निर्यात की प्रेरक भूमिका लगातार दिख रही है। अगस्त में, 39 प्रमुख निर्यात उद्योगों में से, 32 उद्योगों में निर्यात वृद्धि देखी गई और विकास दर 82.1% तक पहुंच गई। ऑटोमोबाइल विनिर्माण उद्योग के निर्यात वितरण मूल्य में 15.9% की वृद्धि हुई जो 2.9 प्रतिशत अंक की तेजी के साथ लगातार नौ महीनों तक दोहरे अंक की वृद्धि है।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें