जंडियाला गुरु: दिव्य ज्योति जागृति संस्थान नूरमहल के जैविक हितकारी खेती और जैविक बागवान के जो प्रोजेक्ट हैं, इनके प्रतिनिधि स्वामी इंद्रेशानंद और मस्तान सिंह, जैविक बागवानी से स्वामी मनेश्वरानन्द ने किसानों के लिए गांव मानांवाला कलां अमृतसर में वर्कशाप का आयोजन किया, जिसमें देसी खेती के विभिन्न तरीकों को किसानों के साथ साझा किया गया। किसानों को मल्टी क्रॉपिंग जैसे तरीके इस्तेमाल करके किसान एक छोटे खेत में 3-4 फसलें एक साथ ले सकता है जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। विभिन्न रासायनिक खादों और कीटनाशकों के प्रयोग के कारण आज जमीन की स्थिति नाजुक होती जा रही है। अगर आज किसान देसी खेती के तरीकों को नहीं अपनाता तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे खेत बंजर बन जाएंगे। खेतों को बचाने के लिए चिरस्थायी खेती के तरीकों को अपनाना होगा। इस वर्कशाप के माध्यम से किसानों की देसी खेती और जैविक बागवानी के ज्ञान में वृद्धि हुई। जैविक बाग लगाने को भी तैयार हुए। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। संस्थान के हितकारी खेती और मधु वाटिका बागवानी के कार्यों की सरहाना की और किसानों को जैविक खेती करने की अपील की। एमएलए अटारी जसविंदर सिंह ने प्रोग्राम में शमूलियत की। इस दौरान डॉ. आदर्श पाल, डॉ. राकेश शारदा, डॉ. राजन गुप्ता, डॉ. लुपिंदर कुमार भी थे।